साल 2017 फिल्मों के मामले में काफी अच्छा रहा। इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अब साल 2018 आने को हैं ऐसे में फैंस को बाहुबली 2 और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों का इंतजार है। 2018 का बॉक्स ऑफिस हर लिहाज से खास होने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि नए साल में कौन सी फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब हो पाती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्में बताने जा रहे हैं जो साल 2018 में धमाल मचा सकती है।
विज्ञापन
2 of 10
padman
पैडमैन
अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं। साल की शुरुआत में ही अक्षय अपने फैंस को इस फिल्म से खुश कर सकते हैं। आर बाल्की के निर्देशन में बनी पैडमैन 26 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 10
padmavati
पद्मावती
1 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती अब अगले साल ही रिलीज हो पाएगी। उम्मीद है फिल्म अगले साल के शुरूआती महीनों में रिलीज हो जाएगी। इसमें दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अहम रोल में हैं। अब देखना ये होगा कि तमाम सियासी दबाव झेल रही ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं।
4 of 10
गोल्ड
अक्षय कुमार के लिए साल 2018 बहुत खास होने वाली है। इस साल अक्षय की खई फिल्में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ मौनी रॉय नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह फिल्म वर्ष 1948 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद ओलंपिक में जीते गए गोल्ड पर आधारित है। इस फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 10
2.0
2.0
एस शंकर की निर्देशित फिल्म 2.0 में पहली बार अक्षय कुमार और रजनीकांत एकसाथ नजर आएंगे। फिल्म का बजट 450 करोड़ है। एमी जैक्सन भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह देश की अब तक की सबसे महंगी 3डी फिल्म है। इसे वर्ल्डवाइड 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म अप्रैल, 2018 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
6 of 10
kangana
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कंगना रानौत ने लीड रोल में है। यह फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म में फेमस टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी नजर आयेंगी।
विज्ञापन
7 of 10
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
यह अगले साल की बड़ी बजट फिल्मों में से एक है। इसमें आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख हैं। यह 7 नवंबर को रिलीज होगी। इसे विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है।
8 of 10
kedarnath
केदारनाथ
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर 2018 के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं।
9 of 10
रानी की ‘हिचकी’ में कानपुर का समर
हिचकी
काफी लंबे समय तक बॉलीवुड से गायब रही एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हिचकी फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की निर्देशित मूवी 23 फरवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।
वीरे दी वेडिंग
शशांक घोष के निर्दशन में बनने वाली इस फिल्म में करीना कपूर खान और सोनम कपूर के साथ कई अन्य एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आयेंगी। बता दें कि यह फिल्म भी अगल साल यानी 2018 में रिलीज होगी।