फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Trailer Old Film: ट्रेलर, टीजर में ही बेदम नजर आ रहीं नई फिल्में, गेमचेंजर, देवा और स्काईफोर्स की ट्रोलिंग

Sun, 05 Jan 2025 02:37 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

हाल ही में स्काईफोर्स, देवा और गेम चेंजर जैसी फिल्मों के ट्रेलर, टीजर रिलीज हुए। इनको देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने ट्रोलिंग शुरू कर दी। ऐसा क्यों हुआ जानिए? 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म स्काईफोर्स, गेम चेंजर और देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘देवा’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी लेफ्ट, राइट, सेंटर हर तरफ से खिंचाई शुरू कर दी है। लोग इसमें ‘कमीने’ से लेकर ‘हैदर’ और ‘कबीर सिंह’ तक के लक्षण देख रहे हैं। इधर, ‘देवा’ के टीजर में इसके निर्देशक रोशन एंड्रूज हिंदी सिनेमा के दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रहे तो उधर तेलुगू अभिनेता राम चरण की इसी हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म ‘गेम चेंजर’ की चीरफाड़ अब तक जारी है। रविवार को जारी हुए फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर में भी दर्शकों को कुछ नया नजर नहीं आया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘देवा’ और ‘गेमचेंजर’ दोनों में एक्शन प्रधान है। दोनों में संगीत की स्वर लहरियों पर एक्शन का ताप बढ़ाने की कोशिश हैं। दोनों के हीरो की उम्र में भी बहुत फासला नहीं है। राम चरण 39 के हैं। शाहिद कपूर 43 के हैं। दोनों को शुरू में पब्लिक ने खूब सिर आंखों बिठाया। उनके नाज नखरे भी उठाए। अब दोनों अपनी अपनी बाजार में नए खेल सजाने की तैयारी में हैं। शाहिद की दूसरी पारी ‘कबीर सिंह’ से रफ्तार पकड़ी है। ‘ब्लडी डैडी’ ने उसमें 440 वोल्ट का करंट भरा है। राम चरण का ‘गेम चेंजर’ से पहले नाटू नाटू सुपरडुपर हिट रहा।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर देखने वालों ने सोशल मीडिया पर इसकी खूब तड़ी ली है। इसके निर्देशक एस शंकर की पिछली फिल्म ‘इंडियन 2’ का जो हाल रहा, सबको मालूम है। अब उनके प्रशंसक ‘गेम चेंजर’ के ट्रेलर में ‘मुधवलन’ और ‘सामी स्क्वायर’ की झलकियां याद करके परेशान हो रहे हैं। लोगों ने इसे ‘मुधवलन’, ‘शिवाजी’ और ‘इंडियन 2’ का कॉकटेल तक बुलाया है। तो कुछ लोगों को ‘गेमचेंजर’ के ट्रेलर में राम चरण को घोड़े पर देख उनकी फिल्म ‘मगधीरा’ याद आ गई। 

Sky Force Trailer: बड़े मियां छोटे मियां स्टाइल में दिखे अक्षय और वीर पहाड़िया, कुछ ही देर में आएगा फुल ट्रेलर 

4 of 5
फिल्म 'स्काईफोर्स' के सीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘गेम चेंजर’ के ट्रेलर लॉन्च का वह हिस्सा भी इन दिनों खूब चर्चा में है जिसमें एस एस राजमौली ने राम चरण को उन फिल्मों में घुड़सवारी न करने की सलाह दी, जो वह निर्देशित नहीं कर रहे हैं। शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का टीजर ठीक उस दिन जी स्टूडियोज ने जारी किया है जिस दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का ट्रेलर आया है। ‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर में भी लोगों को बीते साल की फ्लॉप फिल्मों ‘फाइटर’ और ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ के सीन नजर आ रहे हैं।

Sky Force Trailer: 'हम भी घुसकर मार सकते हैं', दमदार डायलॉग के साथ रिलीज हुआ 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामचरण की फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन तीनों फिल्मों की रिलीज चूंकि इसी महीने प्रस्तावित है और इसमें सबसे पहले इम्तिहान राम चरण की ‘गेम चेंजर’ का होना है लिहाजा सबसे ज्यादा प्रेशर भी उन्हीं पर है। इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर जी स्टूडियोज की फिल्म ‘फतेह’ से होना है। ‘फतेह’ से अभिनेता सोनू सूद बतौर निर्देशक अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहे हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज की अहम भूमिका है। फिल्म साइबर क्राइम पर आधारित बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें