फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुमा कुरैशी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, टूट सकता है सलमान-शाहरुख का दिल

Sat, 18 Aug 2018 10:00 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Huma Qureshi
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि शुरुआती दिनों में वह यह नहीं देखती थीं कि किसके साथ काम करने जा रही हैं। उनके मुताबिक तब वह किसी तरह फिल्म में काम मिल जाने के बारे में सोचती थीं। अभिनेत्री ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार खान बंधुओं के साथ काम करने का तो कभी सपना ही नहीं देखा देखा था। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हुमा कुरैशी
टाटा स्काई एक्टिंग अड्डा पर हुमा ने शो ‘छाबड़ा का डाबरा’ में यह बातें कहीं। इस शो में कलाकार अपने फिल्मी सफर पर बात करते हैं। निर्देशक मुकेश छाबड़ा से बातचीत के दौरान ‘बदलापुर’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुंबई आने के बाद मेरे लिए यह बात मायने नहीं रखती थी कि मैं किसके साथ काम कर रही हूं। मैं तो सिर्फ  एक फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी। कोई भी एक फिल्म।’ 
 
विज्ञापन

3 of 5
huma qureshi
अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें सलाह दी जाती थी कि फिल्म निर्देशकों की नजर में आने के लिए अच्छे टीवी विज्ञापन करने चाहिए। यह वजह है कि हुमा कुरैशी ने विज्ञापन फिल्मों के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। कई डॉक्यूमेंट्री में काम कर चुकीं हुमा ने शुरुआत में अपना विज्ञापन बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ किया था। 

 

4 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
2012 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'डेढ इश्कियां', 'काला और वाइसरायस हाउस' जैसी कई फिल्में कीं। हुमा आज भले ही काफी फैशनेबल और स्टाइलिस्ट दिखती हों, लेकिन स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह बहुत पढ़ाकू थीं। तब नए फैशन से उनका कोई लेना-देना नहीं था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक बार खुद हुमा ने कहा था कि, ‘मैं किताबी कीड़ा हुआ करती थी। फिल्मों में गलती से आ गई हूं। आज मैं भले ही काफी फैशनेबल हो गई हूं, लेकिन पहले मैं अपने पापा की शर्ट पहनकर घूमा करती थी। दिल्ली में अब भी मेरे पास कपड़ों से ज्यादा किताबें हैं।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Huma Qureshi
हुमा कुरैशी ने इतिहास में बैचलर की ड्रिगी दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से ली। इसके साथ ही दिल्ली में थियेटर ग्रुप से भी जुड़ी हुई थीं। फिल्मों में आने से पहले हुमा कुरैशी कई विज्ञापनों में नजर आई थीं। इन विज्ञापनों में पियर्स साबुन, सैमसंग और नेरोलेक शामिल थे। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहले हुमा कुरैशी तमिल फिल्म 'बिला 2' से डेब्यू करने वाली थी। हालांकि फिल्म में देरी होने की वजह से हुमा ने इससे किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें