राणा नायडू सीजन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix
करन अंशुमन और सुपर्ण वर्मा के राना दग्गुबाती, वेंकेटेश दग्गुबाती, सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा और सुरवीन चावला अभिनीत शो ‘राणा नायडू’के दूसरे सीजन में अर्जुन रामपाल विलन के किरदार मे दिखाई देंगे। शो का टीजर हाल ही में नेटफ्लिक्स के सालाना कार्यक्रम ह्वाट्स नेक्स्ट में रिलीज किया जा चुका है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इसके ओटीटी पर आने में अभी काफी समय है। और, इसकी वजह ये है कि शो बनाने वालों ने जो कुछ चैनल को परोसा है, उसे फिर से शूट करके लाने को कहा गया है। इस बार शो में गालियां न हों, इसकी खास हिदायत इसके मेकर्स को दी गई है।