बॉम्बे बेगम्स
- फोटो : फाइल
उधर, हंसल मेहता और प्रीतीश नंदी जैसे प्रमुख फिल्मकारों ने इस वेब सीरीज को लेकर एनसीपीसीआर की आपत्ति पर सवाल खड़े किए और कहा कि यह फिल्मकारों की रचनात्मक स्वतंत्रता पर एक और हमला है। मेहता ने ट्वीट किया, ‘‘क्या ये लोग अपना पूरा समय ओटीटी के शो को देखने में बिताते हैं या फिर बाल अधिकारों के लिए काम भी करते हैं?’’ निर्देशक अनुभव सिन्हा ने मेहता के ट्वीट पर जवाब देते तंज किया, ‘‘वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम अपना काम नहीं कर रहे हैं।’’