राकेश रोशन का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
फैन की इस सलाह को आजमाया
उनकी फिल्मों में पारिवारिक संबंधों की मजबूत पकड़ देखने को मिलती है, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ जाते हैं। इसके अलावा संगीत भी उनकी फिल्मों का एक खास पहलू होता है। राकेश रोशन को अपने काम के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (कोई मिल गया के लिए) भी मिल चुका है। राकेश रोशन से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये है कि उनकी फिल्मों के नाम 'क' से शुरू होते हैं। जैसे- कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कोयला, कारोबार, खेल, किशन कन्हैया, कृष और कृष 3। रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश रोशन को इसकी सलाह उनके एक फैन ने दी थी, जिसे उन्होंने आजमाया। निजी जिंदगी की बात करें तो राकेश रोश की शादी 1970 में पिंकी रोशन से हुई। इनके बेटे ऋतिक रोशन को किसी परिचय की जरूरत नहीं। वहीं, बिटिया सुनैना रोशन पिता के प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। इसके अलावा वे राइटर भी हैं।