इसी साल मार्च में ‘अमर उजाला’ ने आपको सबसे पहले बताया था कि नेटफ्लिक्स ने अपनी सबसे महात्वाकांक्षी भारतीय वेब सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ को पूरा का पूरा रद्द कर दिया है। सौ करोड़ रुपये खर्च करके शूट हुए इसके सारे एपीसोड ओटीटी कंपनी के प्रबंधन ने रद्दी की टोकरी में डाल दिए थे। इस फैसले को लेकर तब बहुत हल्ला भी मचा था, लेकिन बाद में ये साफ हुआ कि नेटफ्लिक्स के भारतीय कार्यालय की सफाई में इस सीरीज की भी सफाई हो गई। नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को नए सिरे से बनाने का भी तभी फैसला ले लिया था। रद्द की गई सीरीज में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने शिवगामी का रोल निभाया था और अब ‘अमर उजाला’ के पास ये एक्सक्लूसिव खबर है कि नए सिरे से बननी शुरू हुई सीरीज में शिवगामी का रोल निभाने के लिए हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार सीरीज में मनु के किरदार में नजर आईं अभिनेत्री वामिका गाब्बी का नाम फाइनल हो गया है। नए सिरे से बन रही इस सीरीज के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़िए।