फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Sharma: लॉकडाउन में बढ़े वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं नेहा शर्मा, वर्क आउट वीडियो हुआ वायरल

Wed, 11 Nov 2020 02:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा शर्मा - फोटो : instagram: nehasharmaofficial
इस साल की शुरुआत से ही कोरोना महामारी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस महामारी से बचने के लिए सरकार ने लंबे समय तक पूरे देश में लॉकडाउन लगाया, ताकि इसके प्रभाव को कम किया जा सके। लॉकडाउन के दौरान आम से लेकर खास तक हर कोई अपने घर में रहा। फिल्मी सितारे भी अपने घरों में कैद रहे जिसकी वजह से बहुत से सितारों का वजह भी बढ़ गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नेहा शर्मा - फोटो : file photo
अब अनलॉक होने के बाद कई फिल्मी सितारों ने वर्क आउट करना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान बढ़े वजन को कम करने के लिए यह फिल्मी सितारे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्हीं में से एक अभिनेत्री नेहा शर्मा हैं। नेहा शर्मा अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं, लेकिन लॉकडाउन में जिम बंद होने की वजह से वह ठीक से वर्क आउट नहीं कर पा रही थीं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा शर्मा - फोटो : file photo
लॉकडाउन के दौरान बढ़े वजह को कम करने के लिए नेहा शर्मा इन दिनों जिम में काफी पसीना बहा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। नेहा शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने एक वर्क आउट वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने बताया है कि वह कोविड महामारी के दौरान बढ़े वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं। 

4 of 5
नेहा शर्मा - फोटो : twitter
नेहा शर्मा ने अपने वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा, 'आखिरकार जिम फिर से खुल गया और मैं ज्यादा आभारी नहीं हो सकती, शरीर बेहतर महसूस करता है और इसलिए मन करता है। अपने मन और मस्तिष्क दोनों के लिए एक्टिव रहें'। इस पोस्ट के साथ नेहा शर्मा ने हैशटैग में लिखा,  #fitnessmotivation, #fitness, #bemindful, #stayhealthy and #tryingtoloseallthecovidweight
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा शर्मा - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर नेहा शर्मा का यह वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें नेहा शर्मा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। वह अपने वर्क आउट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर साझा भी करती रहती हैं।

पढ़ें: 'लक्ष्मी' की भद्द पिटने से 'सूर्यवंशी' संकट में, अक्षय की इन आठ फिल्मों ने बढ़ाया वितरकों का सिरदर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें