फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: पोल डांस के लिए चर्चा में रही हैं ये कंटेस्टेंट, क्या सनी लियोनी को देंगी टक्कर

Mon, 17 Sep 2018 02:33 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bigg boss
छोटे परदे का सबसे विवादित और चर्चित शो बिग बॉस सीजन 12 की शुरूआत हो चुकी है। इस बार बिग बॉस का थीम सिंगल वर्सेच जोड़ी है। ऐसे में सिंगल कंटेस्टेंट को घर में टिके रहने के लिए काफी कुछ नया दिखाना होगा। ऐसे में पहले दिन 7वें सदस्य के तौर पर घर में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के लिए काफी मुश्किल इम्तिहान होने वाला है। इनकी एंट्री के बाद लोगों को बिग बॉस सीजन 5 याद आ गया है ।
विज्ञापन

2 of 4
neha pendse
दरअसल बिग बॉस सीजन 5 में सन्नी लियोनी ने आकर अपने जलवे से सबको अपने पोल डांस से आकर्षित कर लिया था वैसे ही नेहा भी एक पोल डांसर है और लोगों का कहने है घर के अंदर नेहा भी अपने डांस को दिखाएगी। नेहा ने अपने वजन को कम करने के लिए भी पोल डांस ही किया था। दर्शको को बेसब्री से इंतजार है नेहा के पोल डांस का। नेहा के एंट्री लेते ही हर जगह पोल डांस के चर्चे होने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
bogboss
गौरतलब है कि इस बार का सीजन भी हर साल की तरह शुरू होने से पहले ही लाइमलाइट में बना हुआ है। वहीं शो में आने वाले वाले कई कंटेस्टेंट की फीस भी सुर्खियों में है।इस साल भी सेलिब्रिटीज के साथ कॉमन लोग घर में हिस्सा लेंगे। जिनमें 5 कंटेस्टेंट सेलिब्रिटीज हैं जबकि 6 जोड़ियां कॉमनर हैं।  लेकिन क्या आपको पता है 17 नामों में से केवल 4 कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम बेहद चौंकाने वाला है।
विज्ञापन

4 of 4
neha pendse
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस सीजन 12' में सबसे ज्यादा फीस भजन गायक अनूप जलोटा ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अनूप जलोटा को एक हफ्ते का 45 लाख रुपए दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अनूप जलोटा घर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट होंगे। अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा दूसरे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक करणवीर को एक हफ्ते के करीब 20 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें