पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में, नेहा का एक गाना रिलीज हुआ, जो फाल्गुनी पाठक के मशहूर गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन है। इस गाने का नाम 'ओ सजना' है, जिसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया। हालांकि, नेहा कक्कड़ द्वारा 90 के दशक के इस खूबसूरत गाने के साथ छेड़छाड़ करना लोगों को पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, खुद फाल्गुनी ने भी नेहा कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई है। वहीं, अब फाल्गुनी पाठक ने इस गाने पर लोगों के रिएक्शन रीशेयर किए हैं।