फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य नारायण से शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने अपने भाई को जड़ा थप्पड़, वीडियो आ गया सामने

Wed, 12 Feb 2020 04:28 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ इन दिनों आदित्य नारायण के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं । हाल ही में दोनों का एक गाना भी रिलीज हुआ है । जिसका नाम 'गोवा बीच' है । गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं । शादी और गाने के अलावा नेहा कक्कड़ का एक और वीडियाे वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
इस वीडियो में नेहा के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ नजर आ रहे हैं । जिसमें वो अपने भाई को चांटा मारती दिखती हैं । दरअसल, टोनी कक्कड़ वीडियो के दौरान उनके बाल खींच रहे थे, जिससे गुस्से में आकर सिंगर ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया । नेहा कक्कड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है ।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
नेहा और आदित्य का गाना भी टोनी कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है । हाल ही में नेहा और आदित्य की शादी पर उदित नारायण का बयान भी आया था । उन्होंने कहा है कि ये सब महज इंडियन आइडल 11 की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। क्योंकि नेहा इस शो की जज हैं और आदित्य एंकर।

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा, 'आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर उसकी शादी की अफवाह सही होती तो मैं और मेरी पत्नी इस दुनिया में सबसे खुश होते। अगर कुछ दिनों में आदित्य की शादी हो रही होती तो वह अपने माता-पिता को सूचित करता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
'लिंक-अप और शादी की अफवाहें सिर्फ इंडियन आइडल की टीआरपी को बढ़ाने के लिए हैं। नेहा बहुत अच्छी लड़की है। हमें उसे अपनी बहू स्वीकार करने में जरा भी हिचक नहीं होगी।' बता दें कि नेहा और आदित्य की शादी की खबरों को कुछ लोग सच मान बैठे थे । इस वजह से उदित नारायण को सामने आकर ये सफाई देनी पड़ी । 

Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली ने विशाल के मिलने वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अभी तक मेरे पास..'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें