नेहा कक्कड़ का पोस्ट
- फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा ने खुद का मजाक बनाने वाला एक मीम साझा किया है। मीम में लिखा है कि 'फोन में किसकी फोटो है ये बताया नहीं जाता। बाबू शोना करती है इंस्टा पर।' नेहा ने इसे साझा करते हुए लिखा- ‘हाहाहा, मैं बहुत क्यूट लग रही हूं, लेकिन कोई इनको समझाओ अब बाबू, शोना नहीं करूंगी तो कब करूंगी भाई?' बता दें कि नेहा का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ है। उन्होंने यहां काफी संघर्षपूर्ण जीवन बिताया है। शुरुआती दिनों में वो जागरण में गाया करती थीं। आज वो सबसे व्यस्त गायिकाओं में से एक हैं।