बॉलीवुड की चुलबुली सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों से तो हर किसी को अपना दीवाना बनाती ही हैं, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी जबरदस्त वायरल होती हैं। शादी के बाद से नेहा और भी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा घर का काम काज संभालती दिख रही हैं।