फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन आइडल 10' के सेट पर नेहा कक्कड़ को मिला भाई, मंच पर ही बांध दी राखी

Wed, 22 Aug 2018 07:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इंडियन आइडल 10 इन दिनों काफी फेमस हो रहा है। शो में सिंगर नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। शो में हर दिन कोई न कोई ट्विस्ट जरूर दिखाई देता है। इस बार के एपिसोड में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। जी हां, इसकी वजह यह है कि नेहा को  'इंडियन आइडल 10' के सेट पर नया भाई मिल गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हाल ही में 'इंडियन आइडल 10' में रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड शूट किया गया। शो में नेहा राखी की थाली के साथ नजर आती हैं। नेहा पहले शो के होस्ट मनीष पॉल को राखी बंधवाने के लिए कहती हैं लेकिन मनीष राखी बंधवाने से मना करते हैं, इसके बाद शो के जज विशाल ददलानी नेहा को राखी बांधने के लिए कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
फिर नेहा खुश होकर उन्हें राखी बांध देती हैं। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी गले मिलते हैं। नेहा ने कहा, "जब शो के होस्ट मनीष पॉल ने मुझसे राखी बंधवाने से इनकार कर दिया तो विशाल ने मुझसे राखी बंधवाने की इच्छा जताई, जिससे मैं बहुत खुश हुई। विशाल के साथ मेरा एक अलग तरह का लगाव और संबंध है, जो आगे और गहरा होगा।"
 
विज्ञापन

4 of 4
Neha Kakkar
बता दें नेहा ने साल 2006 में पहली बार इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन दिया था और सेलेक्ट हो गईं थी। लंदन ठुमकदा, लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल जैसे शानदार गानों को अपनी आवाज देने वाली नेहा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं।नेहा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली की दोस्ती इन दिनों काफी पॉपुलर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें