फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद 'वेलेंटाइन डे' से पहले नेहा कक्कड़ को मिली दोगुनी खुशी, इन पलों के गवाह बने राज्यपाल

Sat, 09 Feb 2019 01:16 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : social media
फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का बीते दिनों बहुत बुरे दौर से निकलीं। हिमांश कोहली से लंबे समय तक चले अफेयर के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद तो नेहा जैसी टूट ही गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कई बार ये बताया कि वह ब्रेकअप के बाद बहुत परेशान हैं। बीते दिनों नेहा का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर फूट-फूट कर रोई थीं। अब नेहा पुरानी यादों को पूरी तरह भूल चुकी हैं और इस 'वेलेंटाइन डे' से पहले नेहा को दोगुनी खुशी मिली है। 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ ने एक नए घर में गृहप्रवेश किया है। इसके साथ ही नेहा ने एक नई मर्सिडीज कार भी खरीदी है। जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। नेहा उनके भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ इस खास मौके पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था। बीते शुक्रवार नेहा के अपने इस घर में गृहप्रवेश किया। इस दौरान नेहा का पूरा परिवार मौजूद था।
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : social media
नेहा ने अपना नया घर उत्तराखंड में ऋषिकेश में खरीदा है। नेहा का यह घर बहुत शानदान लोकेशन पर है। नेहा का घर सफेद रंग की थीम पर बना है और बेहद खूबसूरत है। इस खास कार्यक्रम के दौरान नेहा ने भाई-बहन के साथ खूब मस्ती की और अपने घर की कई फोटोज भी शेयर की जो अब वायरल हो रही हैं। 
 

4 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : social media
शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने नेहा कक्कड़ के नए घर का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने जरूरतमंदों को रजाइयां भी बांटी। इस खास मौक पर राज्यपाल ने कहा, 'नेहा कक्कड़ ने तीर्थनगरी के साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है और अब वह निरंतर देश के नाम को रोशन करने में जुटी हुई हैं। नेहा आज यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गई हैं। मैं ऐसी बेटी को जन्म देने वाले माता-पिता को नमन करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा कि वह आज जिस भी मुकाम पर है, इसमें उनके माता पिता और भाई बहनों का बड़ा हाथ है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह छोटी थी तो सभी भाई बहनों के साथ उनके माता पिता एक छोटे से कमरे में रहते थे। इसी कमरे में एक किचन भी हुआ करता था। आज परिस्थितियां बदल गई हैं। इस दौरान उन्होंने अपने माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपना गाया हुआ गाना मिले हो तुम हमको, बड़े नसीबों से, चुराया है मैंने किस्मत की लकीरों से...भी गुनगुनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें