फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगिंग के बाद नेहा कक्कड़ ने पहली बार 'दिलबर-दिलबर' पर दिखाया डांस तो बोले फैंस- किलर हैं मैम आप

Sat, 29 Jun 2019 06:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए कुछ ना कुछ शेयर जरूर करती रहती हैं। नेहा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नेहा अपने ही गाए हुए गाने 'दिलबर दिलबर' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Neha Kakkar - फोटो : file photo

इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- जब मैंने अपने ही गाने पर डांस किया। फैन्स को नेहा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। नेहा (Neha Kakkar) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे सिर्फ चार घंटों के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Neha kakkar - फोटो : social media
नेहा के इस वीडियो को देखकर न सिर्फ सेलिब्रिटी बल्कि उनके फैंस भी कमेंट करने से पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने लिखा- किलर हैं मैम आप। आप हर बार कुछ नया ही दिखाती हैं। एक ने लिखा- नेहा मैम सिंगिग छोड़ किस लाइन में आ गईं आप। एक यूजर ने लिखा- जान लोगी क्या?

4 of 5
neha kakkar
बता दें कि नेहा कुछ समय पहले अपने अभिनेता हिमांश कोहली संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। गौरतलब है कि हिमांश ने ही नेहा को इंडियन आइडल 10 के सेट पर प्रपोज किया था। नेहा ने भी देरी ना करते हुए हिमांश के इस प्यार भरे प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ बचपन से सिंगिंग कर रही हैं। नेहा ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं। नेहा ने बॉलीवुड को एक से एक हिट सॉन्ग दिए हैं। नेहा ने न सिर्फ पार्टी ट्रैक्स को अपनी आवाज दी बल्कि दिल को छूने वाले गाने गाकर भी सभी के दिल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें