फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar Birthday: साधारण लड़की से बॉलीवुड की 'हिट मशीन' ऐसे बनीं नेहा कक्कड़, संघर्ष भरा रहा है बचपन

Fri, 05 Jun 2020 01:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ बर्थडे - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। नेहा का जन्मदिन 6 जून को होता है। आज के वक्त नेहा कक्कड़ को हिट मशीन कहना गलत नहीं होगा। नेहा कक्कड़ न सिर्फ अपने गानों से बल्कि अपनी मुस्कुराहट से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। खुशनुमा नेहा को कई बार रोते हुए भी देखा गया है। ऐसे ही नेहा कक्कड़ ने रोते हुए एक बार एक किस्से का जिक्र किया था। आइए जानते हैं कि क्या है वो किस्सा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar - फोटो : insatgram
दरअसल नेहा कक्कड़ जी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 6' में बतौर जज नजर आईं थीं। ऐसे में एक बार शो में भावुक होकर नेहा ने कहा था- 'आज जब मैं बच्चों को रियलिटी शो का हिस्सा बनते हुए देखती हूं, तो मुझे अपना संघर्ष याद आता है। पहले पिता जी हमें अच्छा जीवन देने के लिए बहुत मेहनत करते थे। मैं आज भी उन दिनों को नहीं भूल सकती जब मेरे पिता सोनू दीदी (नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़) के स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। कॉलेज के बच्चे मेरी बहन पर तंज कसते थे।'
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar - फोटो : Social Media
इसके बाद नेहा ने कहा था- 'बाद में मैं दिल्ली रहने के लिए आई। सोनू दीदी और मेरा भाई जागरण में गाना गाया करते थे। मैंने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। उस वक्त कोई समय सीमा नहीं हुआ करती थी, जिसके कारण सुबह तक गाना पड़ता था। कुछ लोग हमारे प्रयासों की कभी तारीफ नहीं करते हैं। कई घंटों तक गाना गाने का मतलब था कि मैं दूसरे दिन सुबह स्कूल नहीं जा पाती थी। मेरे लाइफ में यू-टर्न तब आया जब मैंने एक सिंगिंग रिएलिटी शो में भाग लिया।'

4 of 5
neha kakkar - फोटो : Social Media
नेहा कक्कड़ ने 'इंडियन आइडल 2' में हिस्सा लिया था। हालांकि वो शो में जीत नहीं दर्ज करा पाईं थीं। लेकिन नेहा ने हार नहीं मानी और 2008 में नेहा ने एल्बम (नेहा द रॉकस्टार) लॉन्च किया था। वहीं बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग सेकेंड हैंड जवानी माना जाता है, लेकिन नेहा को फेम यारियां फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar
नेहा कक्कड़ आज इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन गई हैं। ये उनके लिए फक्र की बात है कि जिस सिंगिर रिएलिटी शो में उन्होंने बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था। अब नेहा उसी रिएलिटी शो की जज बन कई हैं। नेहा कक्कड़ के गानों को खूब पसंद किया जाता है। वो हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। नेहा की फैन फॉलोइंग भी बहुत है। जिसकी वजह से वो अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।

पढ़ें: सोशल मीडिया पर हो रही 'छोटा भीम' की शादी की चर्चा समेत ये हैं मनोरंजन जगत की पांच ट्रेंडिंग खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें