फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ पर हुआ Lockdown का असर, गायक से बनीं शायर, वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 27 Mar 2020 12:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar - फोटो : insatgram
बॉलीवुड गलियारों की सूनी गालियां इस समय स्टार्स का इंतजार कर रही हैं। देशभर में लॉकडाउन होने की वजह से कोई भी स्टार इन दिनों बाहर नहीं निकल रहे हैं। सारा दिन घर में रहकर आम लोग बोर हो रहे हैं। लेकिन लगता है कि हमारे बॉलीवुड सेलेब्स के साथ एकदम उल्टा है, उन्हें देख कर लगता है कि वो इस लॉकडाउन का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। तभी तो सोशल मीडिया पर भी रोज हमें कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। अब हाल ही में पता चला है इस लॉकडाउन ने हमसे एक सिंगर छीन ली है।
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar - फोटो : insatgram
यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहू सिंगर नेहा कक्कड़ की। नेहा कक्कड़ पर लॉकडाउन का असर इतना गहरा हुआ है कि वो सिंगर से शायर बन गई हैं। जी हां सही पढ़ रहे हैं आप। बॉलीवुड को कई सारे गाने देने वाली नेहा कक्कड़ अब शायर बन गई हैं। इसके बारे में नेहा कक्कड़ ने खुद अपने फैंस को बताया है। नेहा ने एक वीडियो के जरिए फैंस के साथ ये जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar - फोटो : insatgram
दरअसल इन दिनों नेहा का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वैसे तो नेहा के अकिसर गाने के या डांस के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नेहा शायरी सुनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में नेहा ने लिखा है, 'घर पर बैठा है हर एक इंसान' इसके साथ नेहा ने हैशटैग में खुद को शायर बताया है।

4 of 5
neha kakkar - फोटो : insatgram
दरअसल नेहा का ये एक टिकटॉक वीडियो है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा ने एक पुराने गीत को नए अंदाज में पेश किया है। इस वीडियो में नेहा अपने फैन्स से कोरना वायरस के फैले डर के बीच घर में ही रहने की अपील कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Kakkar - फोटो : file photo
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। नेहा फैन्स के चहीती बी हैं। उनसे जुड़ी हर जानकारी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। ऐसे में इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था इस वीडियो में वो लोगों से जागरूक रहने और अफवाह से बचने की अपील कर रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें