फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया जल्द खोलेंगी प्रेग्नेंसी का राज, गुपचुप तरीके से शादी करने की वजह पर लगेगी मुहर

Tue, 07 Aug 2018 09:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी संग गुपचुप शादी कर सभी को चौंका दिया था। अचानक शादी की खबरों के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से उन्होंने जल्दबाजी में शादी की। अब खबरों के मुताबिक नेहा धूपिया जल्द ही इस खुशखबरी का ऐलान कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
neha dhupia
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही नेहा व अंगद इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। दोनों सही समय इंतजार कर रहे थे, हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। गौरतलब है कि नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ बीते 10 मई को पंजाबी रीति रिवाज से शादी की थी।
विज्ञापन

3 of 5
neha dhupia and angad bedi - फोटो : twitter
नेहा धूपिया की शादी के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने इस वजह से भी जोर पकड़ा क्योंकि नेहा धूपिया जिस भी इंवेट्स मेंं गईं उन्होंने ढीले कपड़े ही पहनें, साथ ही उनका वजन भी कुछ बढ़ा हुआ था। इन आउटफिट में नेहा के हैवी लुक को देखकर कयास लगाए जाने लगे कि वो प्रेग्नेंट हैं।

4 of 5
Neha Dhupia
इससे पहले अंगद बेदी से जब नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी पर सवाल किया गया, तब उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, 'जब ऐसा होगा, हम आपसे इस सिलसिले में बात जरूर करेंगे। पहले हमें घर खरीदने की जरूरत है। जब हमें कुछ और काम मिल जाएगा और हमारे पास पैसे होंगे, तब हम फैमिली प्लान करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
angad bedi and neha dhupia
वर्क फ्रंट की बात करें तो अंगद बेदी हाल ही में फिल्म 'सूरमा' में नजर आए थे, जबकि नेहा धूपिया नेट फ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में दिखी थीं। इसके अलावा नेहा धूपिया, अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में अहम किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें