फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति अंगद बेदी को किस करने से मना करती दिखीं नेहा धूपिया, यूजर्स बोले- 'मुंह से बास आ रही है क्या'

Mon, 27 Aug 2018 07:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नेहा धूपिया, अंगद बेदी
नेहा धूपिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने पैरेंट्स बनने की खबर को जल्द कंफर्म करने वाले हैं। अब अफवाहों को सच साबित करते हुए दोनों ने ये खुशखबरी फैंस को दे दी। आज नेहा धूपिया अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर नेहा के पति और एक्टर अंगद बेदी ने एक बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इस तस्वीर में दोनों समंदर के किनारे खड़े हैं। फोटो में अंगद नेहा को किस करने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि नेहा ने हथेली रख कर उन्हें ऐसा करने से रोकती हुई नजर आ रही हैं। अंगद ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए काफी प्यारा सा कैप्शन दिया है। अंगद ने नेहा को अपनी दुनिया बताते हुए कहा है, 'हैपी बर्थडे मेरी दुनिया'। हालांकि यूजर्स ने नेहा को इस फोटो के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

3 of 4
angad bedi and neha
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मुंह से बास आ रही है क्या जो तुमने अपना हाथ रख लिया है।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई इसलिए शादी करनी पड़ी। प्यार व्यार जैसा कुछ भी नहीं है।'
विज्ञापन

4 of 4
neha dhupia
हालांकि अंगद बेदी की इस फोटो पर फैंस दोनों को बधाई देते हुए भी नजर आए लेकिन कुछ यूजर्स ने ट्रोल करने में एक भी कसर नहीं छोड़ी। बता दें नेहा ने अंगद बेदी से 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। नेहा ने इस शादी को अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला बताया। अब ये दोनों कपल जल्द ही पेरेन्ट्स बनने वाले हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें