फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट सर्जरी के सवाल पर बिफरीं नेहा धूपिया, बोलीं- 'मुझे इसकी जरूरत नहीं है'

Fri, 03 Aug 2018 04:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
neha dhupia
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर काफी लाइमलाइट में रही थीं। इसके अलावा कहा जा रहा था कि नेहा ने हाल ही में बूब जॉब भी करवाया है। अपने फिगर को और भी आकर्षित बनाने के लिए बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने ऐसी सर्जरी करवाई है। ऐसे में नेहा धूपिया के भी ब्रेस्ट सर्जरी कराने की खबरें थी।
विज्ञापन

2 of 4
neha dhupia
इस मामले में नेहा धूपिया ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। नेहा ने कहा- मैं सिर्फ खूबसूरत दिखने के लिए अपने आप को तकलीफ नहीं दे सकती। मैंने कोई सर्जरी नहीं कराई है। मुझे इसकी जरूरत भी नहीं है। मैं कई ऐसी महिलाओं को जानती हूं जो ब्रेस्ट सर्जरी के बिना भी खूबसूरत लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
neha dhupia hot photoshoot
नेहा ने कहा- मैं इस तरह की चीजें नहीं करवा सकती। मैंने हाल ही में तुम्हारी सुलु में विद्या बालन के साथ काम किया है। 'हेलिकॉप्टर एला' में काजोल के साथ काम कर रही हूं दोनों ने ही सुंदर दिखने के लिए किसी भी तरह की सर्जरी का सहारा नहीं लिया। दोनों ही बेहद सुंदर हैं।
विज्ञापन

4 of 4
neha dhupia
नेहा ने आगे हंसते हुए कहा- या तो आप जॉब पर फोकस कर सकते हैं या फिर बूब जॉब पर। बता दें सोनम कपूर की शादी के तुरंत बाद अंगद बेदी से शादी करके सबको चौकाने देने वाली नेहा धूपिया भी बॉलीवुड में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई हैं। फिलहाल नेहा धूपिया 'हेलिकॉप्टर एला' में  नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें