फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया से शख्स ने मांगा ब्रेस्टफीडिंग का वीडियो, अभिनेत्री ने यूं दिया जवाब

Tue, 27 Apr 2021 11:17 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। इसके जरिए वह फैंस को कभी अपने वर्क प्रोफेशन और नए प्रोजकट्स के बारे में जानकारी देती हैं तो कभी निजी जीवन की झलकियां भी दिखाती रहती हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नेहा ने काफी पहले ब्रेस्टफीड कराते हुए बेटी के साथ की तस्वीर पोस्ट की थी, जिस पर एक शख्स ने भद्दा कॉमेंट किया। इस पर नेहा ने उस ट्रोलर को करारा जवाब दिया है। नेहा की इस तस्वीर पर ट्रोल करने वाले शख्स ने लिखा, 'क्या आप अपना ब्रेस्टफीडिंग वीडियो पोस्ट कर सकती हैं? विनम्र निवेदन हैं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : social media
नेहा ने इस कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं सामान्यत: ऐसे कमेंट्स को या तो अनदेखा करती हूं या फिर डिलीट कर देती हूं लेकिन मैं यह सबके सामने लेकर आई। ऐसे लोग ही ब्रेस्टफीडिंग की स्थिति को कई मांओं के लिए शर्मनाक बना देते हैं।‘

4 of 5
नेहा धूपिया
नेहा ने दोबारा इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नई मां की यात्रा कुछ ऐसी होती है कि केवल वही समझ सकती हैं। हम लोग एक तरफ हैप्पी साइड देखते हैं लेकिन दूसरी ओर यह भारी जिम्मेदारियां से भरा और भावनात्मक रूप से थकान से भरा होता है। एक मां होना मुश्किलों भरा है और वो बस करती हैं जो करना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कि इस पर सवाल किया जाए, मजाक बनाया जाए या सबसे बदतर ट्रोल किया जाए। मैं इन सबसे गुजर चुकी हूं और मुझे पता है यह कितना मुश्किल है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram
नेहा ने आगे लिखा, 'यह मां के ऊपर है कि वो किस तरह फीड या ब्रेस्टफीड कराना चाहती हैं। हमने हमेशा देखा है कि लोग मां के ब्रेस्टफीडिंग कराने को सेक्शुअली देखते हैं। हम ब्रेस्टफीडिंग को सामान्य बनाना चाहते हैं। यह असंवेदनशील कॉमेन्ट इसका उदाहरण है कि आखिर क्यों हमारे देश में महिलाओं के लिए अजीब स्थिति बना दी जाती है। इन्हें सामने लाना चाहिए। चलिए ब्रेस्टफीडिंग को सामान्य बनाते हैं ना कि सेक्शुअलाइज।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें