फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: कटरीना और विक्की की शादी में बाराती बनकर पहुंचे थे नेहा और अंगद, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 15 Jan 2022 02:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की थी। शादी में शामिल हुए मेहमानों को वहां की तस्वीरें लेने पर पाबंदी थी हालांकि अब दोनों की शादी के एक महीने बाद नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने उनकी शादी की नई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे अपने पति अंगद बेदी के साथ दिखाई दे रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों में नेहा ने ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहना हुआ है, साथ ही अंगद बेदी कुर्ता पैजामा में नजर आ रहे हैं। शादी की तस्वीर को साझा करते हुए  एक्ट्रेस ने खुद को बाराती बताया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में  लिखा- ‘’बाराती कुछ इस तरह, विक्की और कैटरीना को ढेर सारा प्यार’’। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया, कबीर खान - फोटो : Instagram
नेहा ने निर्देशक कबीर खान के साथ भी फोटो शेयर की है। ब्लैड एंड व्हाइट प्रिंटेड कुर्ता और व्हाइट पायजामा में कबीर खान जंच रहे हैं। कटरीना और विक्की की शादी में शामिल हुए मेहमानों में नेहा ने पहली बार अपनी तस्वीर साझा की है, इससे पहले फोटर्स से किसी की फोटो सामने नहीं आई थी।

4 of 5
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना और विक्ली ने हाल ही में शादी की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। विक्की और कटरीना ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपनी पहली लोहड़ी की तस्वीरें शेयर कीं। इस मौके पर कटरीना ने लाल रंग का सूट पहना था। तस्वीर में कपल को एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : instagram/katrinakaif
कैट और विक्की ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। दोनों 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इन्होंने अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी भी लागू की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें