फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को जन्म देने के बाद अक्षय की अभिनेत्री को नहीं मिल रहा काम, आखिरी फिल्म के लिए मिला था पुरस्कार

Fri, 22 Nov 2019 09:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने खुलासा किया है कि मां बनने के बाद से उन्हें फिल्मों में काम मिलना मुश्किल हो गया है। इन दिनों वह अपना पोडकास्ट शो 'नो फिल्टर नेहा' का सीजन 4 होस्ट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। नेहा धूपिया ने पिछले साल बेटी मेहर को जन्म दिया था। अब उन्होंने कहना है कि जब से उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया है तब से उन्हें फिल्में नहीं मिल रही है। नेहा धूपिया के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia - फोटो : instagram
नेहा धूपिया ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के अलावा फिल्मों को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। नेहा धूपिया ने कहा- 'जब आप मां बन जाती हैं तो लोग के बीच एक धारणा बन जाती है। प्रेग्नेंसी से पहले मेरी आखिरी फिल्म तुम्हारी सुलु थी, जिसके लिए मैंने पुरस्कार भी जीता, लेकिन बावजूद इसके प्रेग्नेंसी के बाद मुझे फिल्में नहीं मिल रही हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Dhupia and Angad along with baby - फोटो : instagram
नेहा धूपिया ने आगे कहा- 'बच्चे को जन्म देने के बाद भी मुझे फिल्में नहीं मिल रही हैं। अब मैं वेब शोज के लिए कोशिश कर रही हूं। देखते हैं, क्या होता है। मेरा मानना है कि आज आप काम के इंतजार में बैठ नहीं सकते। आज के समय में हम सबके पास प्लेटफॉर्म हैं और हम सबकी दुकानें हैं।' बॉडी शेमिंग पर बात करते हुए नेहा धूपिया ने कहा- 'प्रेग्नेंसी के दौरान मेरे मन में असुरक्षा की कोई भावना नहीं थी, लेकिन बच्ची के जन्म के बाद शरीर के आकार को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मैं यह नहीं कहती कि लोगों को वजन कम करने की जरूरत नहीं है। सम्पूर्णता की सबकी अपनी परिभाषा है।'

4 of 5
Angad Bedi and Neha Dhupia - फोटो : twitter
अपनी बात तो खत्म करते हुए नेहा धूपिया ने कहा- 'मुझे याद है कि जब एक महिला पत्रकार ने मेरे वजन के बारे में कुछ लिखा था तो मुझे जमकर ट्रोल किया गया, जिसका मैंने जवाब दिया था। किसी नई मां को उसके वजन के लिए ट्रोल करना सही नहीं है।' सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर हाल ही में 1 साल की हो गई है। इस मौके पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी बेटी मेहर को लेकर अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। अंगद और नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी मेहर के साथ तस्वीरें शेयर कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia and Angad Bedi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मेहर के पहले जन्मदिन पर नेहा ने बेटी के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ' हैप्पी फर्स्ट बर्थडे हमारी छोटी सी परी। मेरा दिल प्यार से भरा हुआ है। मुझे नहीं पता कि मैंने तुम्हें जिंदगी में क्या दिया लेकिन तुमने मुझे मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा गिफ्ट दिया है। मां बनने का गिफ्ट, गुरु 'मेहर' करें।' नेहा ने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से 10 मई 2018 को शादी की थी। गौरतलब है कि नेहा धूपिया ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज किंग, अजय देवगन के साथ कयामत जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 


पढ़ें: बेटी मेहर के पहले बर्थडे पर स्वर्ण मंदिर पहुंचे अंगद बेदी और नेहा धूपिया, तस्वीरें आईं सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें