बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अभी 10 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है और अब वह दोबारा काम पर लौट चुकी हैं। बता दें कि नेहा की सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह एक कंपनी की एड करने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। पहला फोटो सेल्फी है जिसमें नेहा अपने बाल बनवाती दिख रही हैं तो दूसरे फोटो में वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।