फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद बेदी से पहले इस क्रिकेटर पर आया था नेहा का दिल, इन चार लोगों को कर चुकी हैं डेट

Thu, 10 May 2018 05:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia
नेहा धूपिया ने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पिछले कई दिनों से वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इनके अफेयर की खबरों ने उस वक्त जोर पकड़ा जब अंगद बेदी ने नेहा के साथ अपनी एक फोटो डाली और फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में अभिनय की तारीफ की।

मगर अंगद बेदी से पहले नेहा धूपिया ने इन तीन लोगों को भी डेट किया-
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia
रित्विक भट्टाचार्य
नेहा धूपिया और स्क्वैश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य ने पूरे 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। बात इनकी शादी तक पहुंच चुकी थी। मगर साल 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के एक महीने बाद ही नेहा के एक्स-बॉयफ्रेंड ने मॉडल पिया त्रिवेदी से शादी कर ली। नेहा धूपिया की रित्विक से पहली मुलाकात तब हुई जब वह मिस इंडिया भी नहीं बनी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Neha Dhupia
युवराज सिंह
नेहा धूपिया और युवराज सिंह के अफेयर की खबरें जनवरी 2014 में सामने आई थीं। दोनों को कई इवेंट्स और कैफे में साथ स्पॉट किया गया। हालांकि, दो महीने के अंदर नेहा ने युवराज को डेट करने की खबरों को खारिज कर दिया था। जिस वक्त नेहा युवराज सिंह के करीब देखी जा रही थीं, उसी वक्त 'कयामत' फेम एक्ट्रेस की जिंदगी में एक मिस्ट्री मैन की एंट्री हुई।

4 of 5
Neha Dhupia
जेम्स सिल्वेस्टर
युवराज सिंह के बाद नेहा धूपिया का नाम जेम्स सिल्वेस्टर से जुड़ा। मूल रूप से वेनेजुएला के जेम्स सिल्वेस्टर पेशे से डेंटिस्ट हैं। नेहा के साथ अपने रिश्ते को लेकर वह इतने गंभीर थे कि वह भारत में शिफ्ट तक हो गए। हालांकि, कुछ दिन बाद वह अमेरिका वापस चले गए। दोनों फिर भी एक दूसर के टच में रहे, मगर कुछ दिन बाद उनका ब्रेकअप हो गया। नेहा जेम्स को प्यार से जिम्मी कहकर पुकारती थीं। बता दें कि ब्रेकअप की बात खुद नेहा ने मीडिया को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
angad bedi and neha dhupia
37 साल की उम्र में नेहा धूपिया ने आखिरकार अपना हमसफर चुन ही लिया। उन्होंने दिल्ली मेें सिख रीति-रिवाज से एक्टर अंगद बेदी से शादी की। इस जोड़ी ने केवल करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें