फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया-अंगद ने बेटी को दिया प्यारा सा नाम, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

Tue, 20 Nov 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : self
अभिनेता अंगद बेदी और नेहा धूपिया के मां-बाप बनने के बाद फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। मां बनी नेहा धूपिया ने अपनी नन्ही परी का नाम रख दिया है, वहीं उसकी पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो के साथ नेहा धूपिया के शानदार कैप्शन भी दिया है। बेटी की तस्वीर कुछ पलों में ही वायरल हो गई है। आगे की स्लाइड में जानिए, क्या है नाम?
 
विज्ञापन

2 of 5
bollywood - फोटो : self
नेहा-अंगद ने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। सोशल मीडिया पर बेटी की एक झलक दिखाती तस्वीर को शेयर किया गया है। तस्वीर में बच्ची के पांव नजर आ रहे हैं। कैप्शन दिया है कि “Mehr Dhupia Bedi says hello to the world,”। नेहा धूपिया ने बीती रविवार को ही बेटी को जन्म दिया था। मुंबई के वुमेंस हॉस्पिटल में रात 11 बजे बेटी का जन्म हुआ था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
neha dhupia
मां और बेटी बिल्कुल स्वस्थ हैं। करीब 5 महीने बीतने के बाद अंगद ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंगद ने बताया था कि शादी से पहले मैंने नेहा के पैरेंट्स को बताया था कि वे नाना-नानी बनने वाले हैं ।
 

4 of 5
neha dhupia
कुछ समय तक नेहा के पैरेंट्स शांत रहे और इसके बाद खूब डांट पड़ी थी । अंगद ने कहा कि नेहा के पैरेंट्स इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे । नेहा ने भी प्रेग्नेंसी छिपाने की बात को लेकर कहा था कि उन्होंने ऐसा जानबूझ कर किया था । नेहा का कहना था कि अगर मैं बता देतीं कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो मेरे हाथ से सारे प्रोजेक्ट निकल जाते । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha dhupia
हाल ही में एक चैट शो के दौरान अंगद बेदी ने बतया था कि वह अब तक 75 लड़कियों को डेट कर चुके हैं और ज्यादातर लड़कियां उम्र में उनसे बड़ी थीं। उनमें से एक गर्लफ्रेंड अंगद बेदी के सारे पैसे और पासपोर्ट लेकर भाग गई थी। इसके बाद वो सुबह करीब साढ़े 4 बजे तक न्यूयॉर्क की सड़कों पर भटकते रहे थे ।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें