फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के वक्त ही प्रेग्नेंट थीं नेहा धूपिया, 3 महीने बाद पहली बार बेबी बंप के साथ किया रैम्प वॉक

Sun, 26 Aug 2018 09:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपनी शादी के बाद से ही प्रेग्नेंसी को लेकर लाइमलाइट में हैं, पहले उन्होंने इस तरह की खबरों को महज अफवाह करार दिया था लेकिन शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर ये खुशखबरी दी। पति अंगद बेदी के साथ मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौंटी नेहा धूपिया ने लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ रैम्प वॉक किया। पहले जहां नेहा बेबी बंप छुपाती हुई नजर आई थीं तो वहीं रैम्प वॉक के दौरान वो बिंदास इसे फ्लॉन्ट करती दिखीं। नेहा और अंगद की कई सारी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि इससे पहले करीना कपूर ने भी बेबी बंप के साथ रैम्प वॉक किया था।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने डिजाइनर पायल सिंघल के लिए वॉक किया। नेहा ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि 'मैं बहुत खुश हूं और हर पल को जी रही हूं। मैं चाहती हूं कि जब मेरा बच्चा हो तो वह कहे कि उन्होंने रैम्प पर उस वक्त ही डेब्यू कर लिया था। 

4 of 5
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा ने आगे कहा कि यह अच्छी बात है कि अब महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान भी निकलकर काम कर रही हैं। जब उनसे सरप्राइज देने के बारे में सवाल किया गया तो नेहा ने कहा कि अब वो कोई सरप्राइज नहीं देने वाले हैं। नेहा ने बताया कि उन्हें पता है कि अंगद बेहतरीन पिता बनेंगे। वो बच्चों के साथ बहुत मजा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा और अंगद ने इसी साल 10 मई को दिल्ली के गुरुद्वारे में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। जिसमें दोनों के परिवारवाले और करीबी ही शामिल हुए थे। मीडिया को भी इस बात की भनक नहीं लगी थी कि नेहा शादी करने जा रही हैं। नेहा के अचानक शादी के बाद ही ये कयास लगाए जाने लगे थे कि वो प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें