कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इन वीडियोज को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें नेहा धूपिया को नीले रंग की अनारकली पहने देखा जा सकता है, जबकि उनके पति अंगद ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है और उसके ऊपर डेनिम जैकेट पहन रखी है। मिनी माथुर को पेस्टल रंग की अनारकली पहने देखा गया, जबकि कबीर खान जैकेट और नीली जींस में दिखे। इन सेलेब्स को दो ट्रॉलियों में बहुत सारा सामान एयरपोर्ट गेट की ओर ले जाते देखा गया है।