फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया-अंगद बेदी की शादी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, सोनम से जोड़कर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

Thu, 10 May 2018 03:33 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia
सोनम कपूर की शादी के बाद बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली हैं। इस बात की जानकारी नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर करके दी। नेहा की शादी की अचानक सामने आई शादी की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि यूजर्स ने नेहा की शादी पर कैसे रिएक्शन दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
angad bedi and neha dhupia
नेहा धूपिया ने शादी की पहली तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया। नेहा ने ट्वीट किया - 'मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला, बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।' फोटो में नेहा गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए हैं। साथ ही गले में कुंदन का हार उन पर खूब जंच रहा है। वहीं अंगद सफेद रंग की शेरवानी में गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ जम रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Dhupia
नेहा की शादी की तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने नेहा और अंगद को शादी की बधाई दी तो किसी ने नेहा को शादी लाइम लाइट से दूर रखने को लेकर अजीब तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा टाइगर जिंदा है में जो लड़की को बचाता है वो है ये। एक और यूजर ने लिखा अगर इतना बड़ा आदमी है तो यूएस का प्रधानमंत्री होना चाहिए। 
 


 

4 of 5
Neha Dhupia
एक अन्य यूजर ने लिखा रोडीज करते करते आप खतरों से खेलने की आदी हो गई हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा दो चार साल रुक जाती मेरे लिए। कुछ यूजर्स ने नेहा की शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा बताओ इसे खुद को बताना पड़ रहा है कि मेरी शादी है। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया तुझे तो किसी ने भाव ही नहीं दिया, सब सोनम की शादी में बिजी थे गरीब हो तुम। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha dhupia
आपको बता दें, नेहा धूपिया और अंगद के अफेयर की खबरें काफी लंबे समय से चल रही थीं। अचानक शादी की तस्वीर साझा करके नेहा ने सबको चौंका दिया है। शादी गुरुद्वारे से हुई है । शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंगद और नेहा गुरुद्वारे में एंट्री करते नजर आ रहे हैं । नेहा ने 37 की उम्र में अपना हमसफर चुना है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें