इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी पैरेंट्स बने। इनमें शाहिद कपूर, रंभा, नील नितिन मुकेश, सानिया मिर्जा और अब नेहा धूपिया-अंगद बेदी (Neha Dhupia-Angad Bedi) पैरेंट्स बन गए हैं । नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया । पैरेंट्स बनने पर नेहा और अंगद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस गुड न्यूज को शेयर किया ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
mehr dhupia
- फोटो : twitter
शादी के 6 महीने बाद ही नेहा और अंगद पैरेंट्स बन गए । नेहा ने पहले अपनी बेटी का नाम सोशल मीडिया पर बताया । नेहा और अंगद की बेटी का नाम सबसे अलग है। उन्होंने लिखा, 'दुनिया मेरी बेटी को मेहर धूपिया बेदी (Mehr Dhupia Bedi) के नाम से जानेगी।'
विज्ञापन
3 of 6
mehr dhupia
- फोटो : twitter
नेहा-अंगद की बेटी के नाम की खासियत ये है कि मेहर (Mehr) के बाद धूपिया आया और फिर बेदी । आमतौर पर बच्चों के नाम के आगे सिर्फ पिता का नाम जोड़ा जाता है लेकिन नेहा और अंगद ने अलग अंदाज में बेटी का नाम रखा । तैमूर (Taimur) के बाद से सेलेब्रिटीज अपने बच्चों के नाम के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं ।
4 of 6
neha dhupia
- फोटो : Instagram
इसके अलावा बेटी के पंजों की एक तस्वीर भी शेयर की थी। जैसे ही नेहा ने बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की तो उनके फैंस ने बेटी को आशीर्वाद देना शुरू कर दिया। इसके बाद बेटी की पूरी फोटो भी सोशल मीडिया पर आ गई । इसे फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है ।
विज्ञापन
5 of 6
neha dhupia
बता दें कि नेहा और अंगद ने बेटी के लिए पर्सियन नाम चुना है जिसका मतलब होता है 'कृपा'। नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल 10 मई को सीक्रेट वेडिंग की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले इस कपल ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था।
वहीं नेहा के पिता ने भी इस खबर को एक अफवाह कह कर सिरे से नकार दिया था।हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने बताया कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । जब उन्होंने अपने पैरेंट्स को ये बात बताई थी तो बहुत झाड़ पड़ी थी । वहीं नेहा का कहना था कि पहले बता देती तो उनके हाथ से सारे प्रोजेक्ट चले जाते ।