अंगद बेदी और नेहा धूपिया केे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है । नेहा धूपिया मां बन गई हैं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है । मुंबई के वुमेंस हॉस्पिटल में 11 बजे बेटी का जन्म हुआ । मां और बेटी बिल्कुल स्वस्थ हैं । पैरेंट्स बनने के बाद अंगद या नेहा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है ।
विज्ञापन
2 of 4
neha dhupia
- फोटो : instagram
करीब 5 महीने बीतने के बाद अंगद ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंगद ने बताया था कि शादी से पहले मैंने नेहा के पैरेंट्स को बताया था कि वे नाना-नानी बनने वाले हैं ।
विज्ञापन
3 of 4
neha dhupia
- फोटो : isntagram
कुछ समय तक नेहा के पैरेंट्स शांत रहे और इसके बाद खूब डांट पड़ी थी । अंगद ने कहा कि नेहा के पैरेंट्स इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे । नेहा ने भी प्रेग्नेंसी छिपाने की बात को लेकर कहा था कि उन्होंने ऐसा जानबूझ कर किया था । नेहा का कहना था कि अगर मैं बता देतीं कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो मेरे हाथ से सारे प्रोजेक्ट निकल जाते ।
हाल ही में एक चैट शो के दौरान अंगद बेदी ने बतया था कि वह अब तक 75 लड़कियों को डेट कर चुके हैं और ज्यादातर लड़कियां उम्र में उनसे बड़ी थीं। उनमें से एक गर्लफ्रेंड अंगद बेदी के सारे पैसे और पासपोर्ट लेकर भाग गई थी। इसके बाद वो सुबह करीब साढ़े 4 बजे तक न्यूयॉर्क की सड़कों पर भटकते रहे थे ।