फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के गुरुद्वारे में नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने रचाई थी गुपचुप शादी, दो साल बाद देखिए खूबसूरत WEDDING ALBUM

Sun, 10 May 2020 11:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : ट्विटर
साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वालीं नेहा धूपिया और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। हालांकि अंगद बेदी ने नेहा को बहुत पहले प्रपोज किया था लेकिन तब नेहा किसी और के प्यार में दीवानी थीं और उन्होंने अंगद के प्यार को ठुकरा दिया था, लेकिन किस्मत में दोनों का एक होना तय था। आज (10 मई) दोनों की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं और दोनों पेरेंट्स भी बन चुके हैं। दोनों की शादी की सालगिरह पर आइए दिखाते हैं उनकी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा धूपिया ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। शुरुआत में नेहा बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्री के रूप में पहचानी गईं। नेहा ने कयामत, जूली और शीशा जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। आखिरकार 10 मई को एक्ट्रेस ने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली। नेहा ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला बताया। दोनों की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिल्ली के गुरुद्वारा में शादी की थी। शादी से पहले दोनों की मेहंदी की रस्म भी हुई थी। जिसकी तस्वीरें बाद में सामने आईं थीं। बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। पहली नजर में ही अंगद नेहा को दिल दे बैठे थे। लेकिन नेहा की तरफ से उस वक्त  ऐसा कुछ नहीं था। 

4 of 5
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा ने शादी के कुछ महीने बाद ही बच्चे को जन्म दिया था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रेग्नेंसी की बात सुनकर घरवालों का रिएक्शन कैसा था। अंगद ने बताया था, 'जब उन्होंने अपने घरवालों को ये बताया था कि नेहा प्रेग्नेंट हो गई हैं तो उन्हें काफी डांट पड़ी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : ट्विटर
बता दें कि फिल्मों से दूर नेहा धूपिया इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। नेहा रोडीज होस्ट करती हैं। नेहा हिंदी, पंजाबी, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के लिए साल 2018 में नेहा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया था। इसके साथ ही नेहा (Neha Dhupia) सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें