फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के निधन से टूट गईं हैं नीतू कपूर, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर लिखा भावुक मैसेज

Sat, 02 May 2020 01:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
गुरुवार को ऋषि कपूर (Rishi kapoor) का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। उनके परिवार से लेकर फैंस तक, हर कोई अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऋषि कपूर को बुधवार की रात सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब ऋषि के निधन के दो दिन बाद उनकी पत्नी नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है और भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media
इस तस्वीर में ऋषि कपूर के हाथ में शराब का गिलास है और वह बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- End of our story यानी हमारी कहानी का अंत। नीतू का यह मैसेज काफी भावुक कर देने वाला है। ऋषि कपूर के यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार टूट गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media
नीतू के इस पोस्ट पर लोग कमेंट करके उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम से नीतू कपूर ने ये फोटो शेयर की है। इसके साथ ही नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। नीतू के इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अभिनेता को याद कर रहे हैं।
 

4 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Singh - फोटो : social media
बता दें ऋषि कपूर और नीतू सिंह को फिल्म जहरीला इंसान के सेट पर प्यार हुआ था और करीब 40 साल पहले दोनों ने शादी की थी। दोनों ने एक साथ कई प्रतिष्ठित फिल्में भी कीं। बाद में नीतू ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया। याद दिला दें कि ऋषि और नीतू के दो बच्चे हैं, जिनमे बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान (Salman Khan) ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई 'बॉबी' उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें