70 के दशक की चुलबुली एक्ट्रेस नीतू सिंह अपने समय की बेहतरीन अदाकारा है। नीतू सिंह ने सिनेमाजगत में ऐसे किरदार निभाए हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। फिर चाहे 'यादों की बारात' हो या अमिताभ बच्चन के साथ 'दीवार' फिल्म में निभाया गया किरदार। नीतू सिंह 8 जुलाई को अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं तो चलिए आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
neetu singh
नीतू सिंह का असली नाम हरनीत कौर सिंह है जिन्हें लोग आज नीतू कपूर के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
3 of 11
neetu singh
नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र से की थी। इन फिल्मों के नाम सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी हैं।
4 of 11
neetu singh
15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर थे।
विज्ञापन
5 of 11
neetu singh
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद नीतू सिंह ने 'यादों की बारात' फिल्म में डांसर का किरदार निभाने का फैसला किया। इस फिल्म का 'लेकर हम दीवाना दिल' गाना सुपरडुपर हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों के लिए लाइन लग गई।
विज्ञापन
6 of 11
neetu singh
नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। नीतू ने महज 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने लंबे वक्त तक बॉलीवुड से दूरी बना ली।
विज्ञापन
7 of 11
neetu singh
नीतू और ऋषि की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात 'बॉबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई जहां पर नीतू दूसरी जगह किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कहा जाता है कि नीतू की सादगी ऋषि को बहुत पसंद आई थी और वह अपना दिल उन्हें दे बैठे थे।
8 of 11
neetu singh
कहा जाता है कि 'जहरीला इंसान' फिल्म' के सेट पर ऋषि ने नीतू को बहुत परेशान किया था। सीन की शूटिंग के बाद ऋषि तुरंत विदेश चले गए थे। उसके बाद उन्हें टेलीग्राम करके प्यार का इजहार करते हुए कहा था 'ये सिखड़ी बड़ी याद आती है'।
9 of 11
neetu singh
कपूर खानदान के नियम के मुताबिक उनके घर की कोई भी बहू फिल्में नहीं करती। इस धर्म को भी नीतू ने बखूबी निभाया। कहा जाता है कि जब नीतू को फिल्में छोड़कर ग्रहणी बनने के लिए कहा गया तो नीतू ने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तुरंत लौटा दिया था।
10 of 11
neetu singh
शादी के बाद नीतू का फिल्मों से दूर जाना लोगों को अखरा और एक नया विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त कहा गया था कि उनसे जबरदस्ती फिल्में छुड़वाई गई हैं हालांकि बाद में नीतू ने ऋषि का साथ दिया। नीतू ने कहा था कि फिल्में छोड़ने का निर्णय उनका खुद का था।
कहा जाता है कि नीतू सिंह घरेलू हिंसा का भी शिकार हो चुकी हैं यहां तक कि उन्होंने घर भी छोड़ दिया था। पहले तो नीतू ने इस बात से इंकार किया था बाद में ऋषि से झगड़े की बात कबूलते हुए कहा था वह दौर जिंदगी का हिस्सा है और उसे भूल चुकी हैं।