इन दिनों हर तरफ अगर किसी चीज की चर्चा जोरों पर है, तो वो है, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी। बॉलीवुड के इस हॉट और एनरजेटिक कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए हर कोई सुपर एक्साइटेड है। आज से इन दोनों की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अब ऐसे में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को अपनी शादी के दिन याद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली नीतू कपूर ने अपनी और ऋषि कपूर की एक थ्रोबैक फोटो साझा कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।