फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू को फिर याद आए पति ऋषि कपूर, तस्वीर साझा कर लिखा- 'काश यह फोटो हमेशा...'

Tue, 19 May 2020 09:06 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को करीबन 20 दिन गुजर चुके हैं लेकिन उनका परिवार उन्हें हर वक्त याद करता है। कभी बेटी रिद्धिमा अपने पिता की तस्वीर साझा कर भावुक नोट लिखती हैं तो कभी पत्नी नीतू कपूर उनकी याद में तस्वीर साझा करती हैं। अब एक बार फिर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने एक फैमिली फोटो शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
नीतू ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनका पूरा परिवार यानी बेटी रिद्धिमा और उनकी बेटी, बेटे रणबीर और ऋषि कपूर के साथ वह खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- काश यह तस्वीर ऐसे ही हमेशा पूरी रहती जैसी है। उन्होंने साथ में हार्ट इमोजी भी बनाया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
रिद्धिमा, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में ऋषि कपूर की तेरहवीं थी। इसमें आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा, रणधीर कपूर, उनकी पत्नी बबीता, अरमान जैन, और आदर जैन मां रीमा जैन के साथ शामिल हुए। तेरहवीं की तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा था- 'आपकी विरासत हमेशा बरकरार रहेगी। हम आपसे प्यार करते हैं।' इस तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर भी दिखाई दिए थे।

4 of 5
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू ने HN अस्पताल के डॉक्टरों का आभार जताया था। उन्होंने लिखा था- HN अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति हमारा आभार! डॉ तरंग ज्ञानचंदानी की अगुवाई में डॉक्टरों, भाइयों और नर्सों की पूरी टीम ने मेरे पति का इलाज किया जैसे वह उनके अपने थे। उन्होंने हमें इस तरह सलाह दी जैसे हम उनके अपने थे और इन सब के लिए और मैं तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतू कपूर बेटे रणबीर के साथ - फोटो : social media
बता दें ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में 1 मई को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में कुल 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गया। ऋषि कपूर की तबीयत बीते दो साल से खराब थी लेकिन वह काफी एक्टिव थे। 

पढ़ें- 'परदेसी परदेसी' में आमिर के साथ डांस कर पॉपुलर हुई थी ये हीरोइन, 20 साल से है फिल्मों से दूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें