aamir khan and rishi kapoor
- फोटो : instagram
अभी तक ऋषि कपूर से आमिर खान, शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे और अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में मुलाकात की है। इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा- 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है। इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।'