फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू कपूर ने न्यूयॉर्क से शेयर की फैमिली तस्वीर, रणबीर और रिद्धिमा को इमोशनल कर देगा कैप्शन

Sat, 16 Mar 2019 01:13 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, riddhima kapoor - फोटो : social media
एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों पति ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं। ऋषि कपूर अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। फैंस के लिए समय-समय पर दोनों ही स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ऋषि कपूर को कौन सी बीमारी हुई है। अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर ने खुद ही ये जानकारी दी थी कि वो न्यूयॉर्क इलाज कराने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
न्यू ईयर हो या क्रिसमस परिवार के सभी सदस्य न्यूयॉर्क में इकट्ठा होते हैं। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर दोनों हर खास मौके को परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करते हैं। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में रणबीर कपूर भारत में हैं तो वहीं रिद्धिमा को भी वापस लौटना पड़ा है, जिसके बाद नीतू कपूर अपने दोनों बच्चों को बहुत याद कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram
नीतू कपूर ने अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम पर जाहिर की हैं। जहां नीतू ने रिद्धिमा और रणबीर कपूर के साथ की तस्वीर पोस्ट की हैं और कैप्शन में लिखा कि 'दोनों को बहुत याद कर रही हूं।' रणबीर ने जहां अपने पैरेंट्स की तरह फिल्मों में करियर बनाया तो वहीं रिद्धिमा फैशन ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उन्होंने बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। कपल की एक बेटी है समायरा साहनी। रणबीर की बात करें तो लंबे समय से उनके अफेयर की खबरें आलिया भट्ट के साथ चल रही हैं। 

4 of 5
aamir khan and rishi kapoor - फोटो : instagram
अभी तक ऋषि कपूर से आमिर खान, शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे और अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में मुलाकात की है। इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा- 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है। इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media
ऐसी चर्चा है कि भारत लौटने के बाद ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर की शादी की बात भट्ट परिवार के साथ आगे बढ़ा सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर फैमिली चाहती है कि दोनों जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएं। इसके चलते रणबीर और आलिया जल्द ही शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें