रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर दिया। अवॉर्ड मिलते ही जहां आलिया ने अपनी विनिंग स्पीच में रणबीर को 'आई लव यू' कहा तो वहीं रणबीर ने भी अवॉर्ड जीतने की खुशी में आलिया को किस किया। इसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन दोनों की इस तस्वीर पर अब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का रिएक्शन सामने आया है।