फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, बेटी ने दी यह प्रतिक्रिया

Tue, 30 Nov 2021 02:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीतू कपूर और शशि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने मंगलवार को दिवंगत पति अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों ही बाइक पर बैठे हुए हैं और मुस्करा रहे हैं। नीतू और ऋषि कपूर के पीछे हरियाली ही हरियाली दिख रही है। इस तस्वीर में नीतू कपूर ने लाल और भूरे रंग के आउटफिट पहने हुए हैं और उनके बाल पीछे की तरफ बंधे हुए हैं। जबकि ऋषि कपूर ने नीले रंग की टी-शर्ट, बेल-बॉटम पैंट और स्नीकर्स पहने हुए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर और नीतू कपूर- रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर बाइक के आगे बैठी हुई हैं और ऋषि कपूर राइडिंग सीट पर। हालांकि, बाइक स्टेंड पर खड़ी की गई है। अपनी और दिवंगत पति ऋषि कपूर की इस बेहद पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- जस्ट। इसके आगे उन्होंने दिल वाली इमोजी बनाई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि, नीतू और रणबीर कपूर
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की इस तस्वीर पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और महीप कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने ही दिल वाली इमोजी बनाकर नीतू और ऋषि की इस तस्वीर पर प्यार लुटाया है। वहीं, डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने भी इस तस्वीर के नीचे कमेंट किया है। सिकंदर खेर से लेकर एकता कपूर और सबा अली खान ने भी इस तस्वीर पर प्यार बरसाया है और दिल वाली इमोजी बनाई है।

4 of 5
नीतू कपूर - फोटो : सोनी टीवी

नीतू कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता और अपने पति ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह इन तस्वीरों के जरिए पुरानी स्मृतियों को ताजा करती हैं। हाल ही में ऋषि कपूर के 69वें जन्मदिन पर नीतू कपूर ने एक भावुक पोस्ट लिखी थी और पति की तस्वीर शेयर की थी। उनका कहना था कि उन्होंने ऋषि कपूर से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने लिखा था, मैं उनकी तस्वीर देख सकती हूं। वह अपने 69वें जन्मदिन के लिए कितने उत्साहित होते! मुझे यकीन है कि वह अपने परिवार के साथ वहां जश्न मना रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो कपूर साहब।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की इस पुरानी तस्वीर को अब तक 53 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर का निधन पिछले साल अप्रैल में हुआ था। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें