कैंसर को मात देकर मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 10 सितंबर को भारत वापस लौटे। ऋषि की भारत वापसी के बाद उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं। ऋषि कपूर 11 महीनों से न्यूयॉर्क में थे और वहीं पर अपना इलाज करवा रहे थे। ऋषि के इस मुश्किल वक्त में उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहा। खासतौर पर ऋषि की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor)। हाल ही में नीतू कपूर ने भावुक पोस्ट के जरिए बताया कि बीते 11 महीने उनके किस तरह से बीते।