फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 साल में कितनी बदल गईं नीतू कपूर, महज 8 साल की उम्र में बॉलीवुड में किया था डेब्यू

Sun, 07 Jul 2019 05:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Neetu Kapoor - फोटो : file photo
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को हिंदी सिनेमाजगत में 53 साल हो गए हैं। नीतू कपूर ने बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार एंट्री ली थी और पहली फिल्म 1966 में आई 'सूरज' (Suraj) थी। इसके अलावा 'दस लाख', 'वारिस' और 'पवित्र पापी' जैसी कई फिल्में की। साल 1973 में आई 'यादों की बारात' फिल्म में नीतू कपूर को एक डांस ने स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नीतू कपूर 8 जुलाई को 61वां जन्मदिन मना रही हैं। तस्वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं कि 53 साल में नीतू कपूर कितनी बदल गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
neetu singh - फोटो : file photo
नीतू सिंह का असली नाम हरनीत कौर सिंह है जिन्हें लोग आज नीतू कपूर के नाम से जानते हैं। नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र से की थी। 
विज्ञापन

3 of 8
Neetu Kapoor and Randhir Kapoor - फोटो : file photo
15 साल की उम्र में नीतू कपूर ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर थे। 

4 of 8
neetu singh - फोटो : file photo
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद नीतू कपूर ने 'यादों की बारात' फिल्म में डांसर का किरदार निभाने का फैसला किया। इस फिल्म का 'लेकर हम दीवाना दिल' गाना सुपरडुपर हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों के लिए लाइन लग गई। 
विज्ञापन

5 of 8
neetu singh - फोटो : file photo
नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। नीतू ने महज 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने लंबे वक्त तक बॉलीवुड से दूरी बना ली।  
विज्ञापन

6 of 8
neetu singh - फोटो : file photo
नीतू और ऋषि की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात 'बॉबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई जहां पर नीतू दूसरी जगह किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कहा जाता है कि नीतू की सादगी ऋषि को बहुत पसंद आई थी और वह अपना दिल उन्हें दे बैठे थे।
विज्ञापन

7 of 8
neetu singh - फोटो : file photo
कहा जाता है कि 'जहरीला इंसान' फिल्म' के सेट पर ऋषि ने नीतू को बहुत परेशान किया था। सीन की शूटिंग के बाद ऋषि तुरंत विदेश चले गए थे। उसके बाद उन्हें टेलीग्राम करके प्यार का इजहार करते हुए कहा था 'ये सिखड़ी बड़ी याद आती है'। 
विज्ञापन

8 of 8
Besharam - फोटो : file photo
नीतू कपूर आखिरी बार रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' में नजर आई थीं। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा ऋषि कपूर भी थे। नीतू कपूर को इंडस्ट्री में 53 साल हो गए हैं। वहीं तब से अब तक उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। इस वक्त नीतू कपूर ऋषि के साथ न्यूयॉर्क में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें