नीतू कपूर-ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर ने प्यार और शादी पर कही थी ये बात
एक बार दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने अपनी और नीतू की पहली मुलाकात का किस्सा याद करते हुए कहा था कि 'हम एक-दूसरे के लिए बने थे। बस, जो कहा वो पूरा हो गया। हमारी मुलाकात बहुत जल्दी हो गई थी। जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब डिंपल कपाड़िया की शादी हो गई थी, ऐसे में मेरे पास काम करने के लिए कोई हीरोइन नहीं थी। इस तरह मैंने नीतू के साथ बहुत सारा काम किया। कभी-कभी तो एक दिन में दो शिफ्ट्स भी किए। एक-दूसरे के साथ हम ज्यादा समय बिताने लगे, जिसकी वजह से हमारे बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं और हम प्यार में पड़ गए। हम शादी करना चाहते थे। हमारी बड़ी ही नार्मल लाइफ रही है। दूसरे कपल की तरह हमारे बीच भी झगड़े और बहस होते हैं, पर अंत में सब ठीक हो जाता है। हमारे लिए ये सब बहुत आसान रहा है'।