बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुना दी। दरअसल, कुछ हफ्ते पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी के साथ अपनी फिल्म 'अय्यारी' का प्रमोशन करने बिग बॉस के घर पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अजीबोगरीब आचरण करते हुए भोजपुरी भाषा का मजाक उड़ाया था। यही उन्हें भारी पड़ गया।
विज्ञापन
2 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा का यही मजाक बॉलीवुड एक्ट्रेस और भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम नीतू चंद्रा को बुरा लग गया। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस ने सिद्धार्थ की इस आपत्तिजनक लाइंस को हटाने तक की भी नहीं सोची। उस शाम शो के होस्ट सलमान खान 'अय्यारी' की कास्ट सिद्धार्थ, मनोज और राकुल प्रीत को स्टेज पर बुलाते हैं। तभी एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा की तुलना 'पखाने' से कर दी।
विज्ञापन
3 of 4
जब ये एपिसोड टेलिकास्ट हुआ तब न सिर्फ नीतू भड़क उठीं बल्कि सिद्धार्थ को आड़े हाथो लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। 'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए नीतू कहती हैं कि, 'सिड को गरिमा के साथ अपनी बात रखनी चाहिए थी। वह सल्लु और मनोज जैसे सम्मानित लोगों के सामने कुछ भी कैसे कह सकते हैं। वह भी राष्ट्रीय टेलीविजन पर। और कलर्स इसे प्रसारित भी कर रहा है! शर्म की बात है।'
नीतू ने भोजपुरी को एक सम्मानित और पूर्ण भाषा बताते हुए कहा कि, 'प्रेमचंद और कबीर दास ने भी अपनी रचना पहले भोजपुरी में लिखी बाद में उसका हिंदी अनुवाद किया। मैं खुद बिहार से हूं। ज्यादातर ब्यूरोक्रेट्स बिहारी हैं। मुझे बिहारी होने पर गर्व है। खैर नीतू ने तो अपनी भड़ास निकाल ली अब देखना होगा कि सिद्धार्थ अपने इस बयान पर माफी मांगते भी हैं या नहीं।