फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति मोहन ने ब्वॉयफ्रेंड निहार संग लिए सात फेरे, शादी की रस्मों के बीच पिता हुए अस्पताल में भर्ती

Sun, 17 Feb 2019 10:51 AM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
neeti mohan
बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग देने वाली नीति मोहन ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी कर ली है । शादी 15 फरवरी को हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस से हुई । इससे पहले 14 फरवरी को मेहंदी, संगीत और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें सामने आई थीं।
विज्ञापन

2 of 6
neeti mohan
अभी तक नीति मोहन की शादी की एक भी तस्वीर सामने नहीं आ पाई है। नीति मोहन की शादी में उनके पिता बृज मोहन शर्मा शामिल नहीं हो पाए। जिस वक्त नीति और निहार की शादी चल रही थी, उस वक्त बृज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे।
विज्ञापन

3 of 6
neeti mohan
शादी की रस्मों के बीच ही बृज मोहन की तबीयत बिगड़ने लगी । उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया । वो कुछ थके हुए और असहज महसूस कर रहे थे अभी वे अस्पताल प्रबंधन की निगरानी में हैं। नीति की बहन मुक्ति ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में कहा है कि सिचुएशन सीरियस नहीं थी।
 

4 of 6
नीति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, 'डैड ज्यादा फिजिकल स्ट्रेस नहीं ले सकते। इसलिए उन्हें होटल के अलग रूम में रखा गया था। उन्हें मंडप में नहीं देखा गया तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हमने डॉक्टर्स को होटल रूम में बुलाया तो उन्होंने डैड को हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की सलाह दी।'
विज्ञापन

5 of 6
नीति मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
मुक्ति ने आगे बताया कि उनके डैड 14 फरवरी को हुई नीति की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए थे। दरअसल, डेढ़ साल पहले थकान की वजह से डैड काफी सीरियस हो गए थे। उसके बाद से जब भी किसी हेक्टिक शेड्यूल में उनका इन्वॉल्वमेंट होता है तो उन्हें लेकर बहुत सजग रहना होता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Neeti Mohan - फोटो : instagram
बता दें कि निहार पंड्या ने इसी साल जनवरी में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। वे प्रोफेशनल मॉडल हैं । वो दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड थे । उनकी मुलाकात तब हुई थी जब दोनों साथ में मॉडलिंग करते थे ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें