कुछ दिन पहले ही मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की खबरें आई थीं । गोवा के एक रिजॉर्ट में आकाश और श्लोका मेहता का रोका हुअा । अब दोनों की सगाई की डेट भी सामने आ गई है और कार्ड भी छप गए हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
नीता अंबानी
खबरों की मानें तो आकाश 30 जून को श्लोका को अंगूठी पहनाएंगे । इससे पहले नीता अंबानी छोटे बेटे अनंत को लेकर सिद्धीविनायक मंदिर पहुंची । साथ में इंगेजमेंट का रॉयल कार्ड भी था ।
विज्ञापन
3 of 5
नीता अंबानी
मंदिर में सगाई का कार्ड चढ़ाया और पूजा अर्चना की । सगाई मुंबई में स्थित अंबानी के आवास एंटिला में होगी। आकाश और श्लोका की इसी साल 24 मार्च को गोवा में रोका सेरेमनी हुई थी ।
4 of 5
नीता अंबानी
नीता और अनंत ने मंदिर में करीब 45 मिनट बिताए । हर बड़े इवेंट पर अंबानी परिवार गणपति दर्शन के लिए जाता है । बता दें कि आकाश और श्लोका की सगाई के लिए एक डिजिटल कार्ड भी छपा है।
कार्ड ईको फ्रेंडली है । कार्ड में सगाई की तारीख और समय के बारे में बताया गया है । इस कार्ड में फिल्म काईपोचे के गाने ‘शुभारंभ’ को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है ।