फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस के ठुमकों के आगे सपना चौधरी भी फेल, अब तक 30 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

Sun, 02 Sep 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीरू बाजवा
पंजाबी की सुपरहिट एक्ट्रेस नीरू बाजवा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीरू अपनी फिल्म 'लौंग लाची' से एक बार फिर सुर्खियों में आईं। मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को लोगों ने बेहद पसंद किया। गाने की पॉपुलरिटी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
नीरू बाजवा
'लौंग लाची' के टाइटल ट्रैक को अब तक 30 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। किसी पंजाबी गाने को ऐसी लोकप्रियता कम ही मिलती है। गाने के इतना हिट होने पर नीरू बाजवा ने भी खुशी जताई है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यूट्यूब का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
नीरू बाजवा
नीरू ने लिखा कि 'लौंग लाची' गाने ने 300 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।' यह फिल्म 9 मार्च को रिलीज हुई थी। नीरू बाजवा के साथ अंबरदीप की एक्टिंग भी शानदार थी। इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी नीरू थीं जबकि अंबरदीप ने इसका डायरेक्शन किया है। 

4 of 5
नीरू बाजवा
फिल्म 'लौंग लाची' की कहानी एक ऐसे पति-पत्नी की है जो फैसला करते हैं कि वो अजनबी की तरह रहेंगे और पति उसका नए सिरे से दिल जीतेगा। बता दें कि 'लौंग लाची' गाने को मन्नत नूर ने गाया है। म्यूजिक गुरमीत सिंह का है जबकि लिरिक्स हरमनजीत ने लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरू बाजवा
37 वर्षीय नीरू बाजवा ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में देव आनंद की फिल्म 'मैं सोलह बरस की' के साथ की थी। उन्होंने सीरियल्स और पंजाबी फिल्मों में भी एक्टिंग की। साल 2003 में नीरू बाजवा 'हरी मिर्ची लाल मिर्ची' सीरियल में दिखी थीं, इसके बाद वो 'अस्तित्व...एक प्रेम कहानी' में आईं और फिर 'गन्स ऐंड रोजेज' जैसी सीरियल्स में भी नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें