फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के नीरज तिवारी का म्यूजिकल धमाका, अरिजीत और नूरा सिस्टर्स के साथ रीक्रिएट किया ‘सैयोनी’

Thu, 19 Mar 2020 11:41 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Arijit Singh
जिन लोगों ने मशहूर गायक अरिजीत सिंह का कोक स्टूडियो वाला एपीसोड देख रखा है और इस एपीसोड में उनके गाए लोकप्रिय गाने ‘सैयोनी’ को बार बार लूप पर सुनते रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम में हिंदी फिल्मों के बड़े वितरक रहे नीरज तिवारी अब अरिजीत को लेकर यही गाना एक फिल्म के लिए बना रहे हैं। इस गाने में नूरा सिस्टर्स भी अरिजीत का साथ दे रही हैं। अरिजीत व नूरा सिस्टर्स की आवाज में गाए इस गाने को रिलीज से पहले सुनने के लिए नीरज ने अमर उजाला को खासतौर से अपने स्टूडियो में आमंत्रित किया।
विज्ञापन

2 of 4
nooran sisters - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रहने वाले नीरज तिवारी के परिवार का फिल्मों से पुराना नाता रहा है। लेकिन, अब तक वह सिर्फ फिल्में वितरित करते रहे हैं। नीरज बताते हैं, “हमने हिंदी सिनेमा की तमाम सुपरहिट फिल्मों का असम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में वितरण किया है। फिल्मों को लेकर मेरा अपना लगाव बचपन से रहा और अब हम वितरण के साथ साथ फिल्म व सोलो म्यूजिक निर्माण में भी उतर चुके हैं।” मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में बने उनके म्यूजिक स्टूडियो में इन दिनों दिन रात काम चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
palak muchhal
नीरज अपनी कंपनी आगाज स्टूडियो की भविष्य की रणनीति के बारे में भी विस्तार से बताते हैं। वह कहते हैं, “हम आज के दौर के तमाम बेहतरीन गायकों जैसे अरिजीत सिंह, अल्तमश, दीपाली साठे, पलक मुच्छल, असित त्रिपाठी के गाने बना रहे हैं। हमारा काम इन गानों को बनाने के बाद फिल्म या म्यूजिक कंपनियों को सौंपना है। जैसे अरिजीत सिंह के साथ बनाया हमारा गाना सैयोनी टी सीरीज के बैनर पर रिलीज होगा। वीनस म्यूजिक कंपनी के 80 और 90 के दशक के तमाम हिट गानों के रीमिक्स भी हम बना रहे हैं।”
विज्ञापन

4 of 4
neeraj tiwari - फोटो : social media
नए गायकों और गीतकारों के लिए भी नीरज ने अपनी कंपनी में एक अलग सेक्शन खोला है। नीरज की तैयारी देश के तमाम ऐसे बेहतरीन गायकों को एक मंच पर लाने की है जिन्हें अब तक फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में खास तवज्जो नहीं मिल सकी है लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके प्रशंसक लाखों में हैं। नीरज तिवारी ने अपनी इस मुहिम के लिए संगीतकार के तौर पर जॉय-अनजान को अपने साथ लिया है। मुंबई के मशहूर फिल्म वितरक दिलीप सोनी भी नीरज तिवारी के साथ इस मुहिम में उनके साथ जुड़े हैं। दोनों ने मिलकर अगले एक साल में सौ म्यूजिक वीडियो बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें