नीना गुप्ता फिल्म और टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। "बधाई हो" फिल्म में अधेड़ उम्र की गर्भवती महिला के चरित्र को करने का हौसला केवल उनके जैसी बेबाक और बिंदास अभिनेत्री ही दिखा सकती हैं। नीना गुप्ता शादी, करियर, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों जैसे कई मुद्दों पर बेबाक विचार रखती नजर आती हैं। बहुत सी बातें जो हमारे समाज के लिहाज से काफी आधुनिक मानी जाती हैं वो नीना के लिए आम बात हैं। वो वही करना पसंद करती हैं जो उन्हें अपने लिए सही लगता है। नीना गुप्ता फिल्मों के चयन को लेकर जितनी निर्भीक हैं उतनी ही वह निजी जिंदगी में भी है। अपनी निजी जिंदगी के रिश्ते को भी उन्होंने कभी छिपाने का प्रयास नहीं किया। बिना शादी बच्चा पैदा करना हो या उम्र के तीसरे पड़ाव पर शादी दोनों ही कारण लोगों को चौंकाने के लिए पर्याप्त थे।
विवेक मेहरा से ही हुई थी नीना की पहली शादी
नीना के विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते की बात तो किसी से छुपी नहीं है। विवियन से नीना को एक बेटी भी है जिसका नाम मसाबा है। लेकिन जब मसाबा का जन्म हुआ तो लोगों को लगने लगा था कि नीना और विवियन ने शादी कर ली लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। विवियन और नीना का रिश्ता वहीं खत्म हो गया था। उसके बाद 2008 में नीना ने विवेक मेहरा से ही शादी की। इस साल नीना 15 जुलाई को अपनी 13वीं शादी का सालगिरह मना रही हैं। इस मौके पर आइए बताते हैं कुछ रोचक बातें ...